•अल्लाह पाक सभी लोगो को तालीम की दौलत से नवाजे इस्लाम धर्म में एक तरफ शिक्षा ग्रहण करने के लिए चीन भी जाने के लिए कहा गया है जबकि दूसरी तरफ औरतों को तालीम के लिए घर के बाहर भेजने से रोका जाता है? - देखिए, इस्लाम धर्म में तालीम औरत और मर्द दोनों के लिए जरूरी है। तालीम इंसान को आदमियत से इंसानियत की तरफ ले जाता है। इसलिए प्रगति के इस दौर में शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। तालीम की ही देन है कि जंगल जैसे अरब की सरजमीं, जहां पर हर प्रकार की बुराइयां फैली हुई थी, अल्लाह ने मुसलमानों के आखरी पैगम्बर हजरत मोहम्मद स.अ. को उस जमीं पर उतारा और तालीम के जरिए वहां वहशीपन का खातमा हुआ। • शहरों की अपेक्षा गांव में तो महिलाओं की तालीम का और भी बुरा हाल है? पिछले दो-तीन दशकों में गांव में शिक्षा के क्षेत्र में काफी बदलाव आया है लेकिन यह बात सच है कि गाँव में अभी भी दूर-दूर तक स्कूल या शिक्षा की व्यवस्था अच्छी न होने से लड़कियाँ उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती हैं। फिर भी सैकड़ों स्कूल और कॉलेज ऐसे हैं जहां उपस्थिति आवश्यक नहीं है। सरकार ने इसीलिए डिस्टेंस एजूकेशन यानी दूरस्थ शिक्षा व्यवस्था की...